आगरा, जनवरी 31 -- अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन महिमा चंद ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंडल स्तर पर आगरा मंडल की पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। मंडलायुक्त द्वारा इसके लिए 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लघु सभागार निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत में अपने-अपने पेंशन प्रकरणों की सुनवाई के लिए संबंधित पेंशनर/सेवानिवृत्त कर्मचारी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन या प्रकरण कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन में 10 फरवरी तक दस्ती रूप में अथवा पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। पेंशन अदालत में प्रस्तुत किए जाने वाले आवेदन पत्र का प्रारूप मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी, आगरा/मथुरा/फिरोजाबाद/मैनपुरी अथवा अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। पेंशन निदेशालय की वेबसाइट www.pensiondirector...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.