प्रयागराज, नवम्बर 10 -- रक्षा पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में सहूलियत देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान-5.0 चलाया जा रहा है। यह अभियान एक से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू), भारत सरकार की पहल के तहत रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय, प्रयागराज भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। अभियान का उद्देश्य रक्षा पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को समय पर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में मदद पहुंचाना है, ताकि उनकी पेंशन संबंधी प्रक्रिया निर्बाध बनी रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...