प्रयागराज, मार्च 14 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विकास भवन में पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्त अधिनियम के वेलिडेशन क्लॉज के जरिए पेंशन नियमों में किए गए बदलाव के विरोध में 25 मार्च को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उस दिन पेंशनर्स काली पट्टी बांधकर बैठक कर विरोध जताएंगे। बैठक में तीन अप्रैल को केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की गई। इसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 28 सदस्यों, दो देहदानी सदस्यों, तीन श्रेष्ठ सेक्टरों, तीन नए सदस्य बनाने वालों और 12 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉ पीके सिन्हा, बीके सिंह, डॉ वीके श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद, आरडी कुशवाहा, मनमोहन सिंह, जयश्री श्रीवास्तव, प्रीता बाजपेई, किरण बाला पांडे, गीता सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.