पेंशनर समाज के पूर्व सचिव को दी गई श्रद्धांजलि
लखीसराय, जून 7 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। बिहार पेंशनर समाज के पूर्व सचिव एवं जकड़पुरा गांव के निवासी सिंघेश्वर मिश्र तथा मुस्तफापुर गांव के ग्रामीण व वरिष्ठ सदस्य रामचरित्र सिंह के निधन पर रविवार को बिहार पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा इकाई के द्वारा शोकसभा की गई। अध्यक्ष राम बहादुर राय ने अध्यक्षता तथा सचिव हरिनंदन शर्मा तथा सुनील कुमार चौधरी ने संचालन का कार्य किया। दिनेश प्रसाद पूर्व यूको बैंक कर्मी,राम बहादुर सिंह, मथुरा साव समेत अन्य उपस्थित थे। स्व. मिश्र के पेंशनर समाज की स्थापना,संगठन विस्तार और सांस्कृतिक देनों की चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- पेंशनर भवन में पूर्व अध्यक्ष को दी गई पुष्पांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.