जहानाबाद, मार्च 31 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित बिहार राज्य पेंशनर समाज के प्रखंड कार्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने के साल भर पूरा होने के उपलक्ष में किया गया था। इस मौके पर पेंशनर समाज के सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति वीरेंद्र शर्मा ने कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत के प्रति आभार प्रकट किया। इसके बाद संगठन के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने साल भर का कामकाज का ब्योरा सदस्यों के सामने रखा । जिसका सदस्यों ने अनुमोदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए अवधेश शर्मा ने कहा कि हम लोगों को कम से कम 100 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखना चाहिए। पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद शर्मा ने कहा कि पूरे बिहार में मखद...