औरंगाबाद, नवम्बर 9 -- गोह प्रखंड पेंशनर समाज के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर ब्रह्मदेव सिंह चुने गए हैं। चुनाव गोह पेंशनर भवन में पर्यवेक्षक कन्हैया सिंह और अर्जुन राम की देखरेख में संपन्न हुआ। इस सांगठनिक चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। उपाध्यक्ष बने कपिलदेव सिंह और बिंदेश्वरी ठाकुर। सचिव चुने गए ब्रजभूषण शर्मा, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में श्यामनारायण राम और रमाकांत सिंह का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष बने देवदीप राम, सम्मानित अध्यक्ष के रूप में श्यामनारायण पासवान, संयोजक के रूप में नवलकिशोर और अंकेक्षक के रूप में नागेश्वर प्रसाद सिंह चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामव्यास यादव, प्रेमनारायण भगत, राजेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, अरुण कुमार चौधरी, राजाराम यादव, रामप्रवेश सिंह और रवींद्र शर्मा सहित कई सदस्य चुने गए।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.