दुमका, सितम्बर 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा दुमका की बैठक शनिवार को पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और केंद्रीय निर्देशों पर चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा सचिव तारिणी प्रसाद कामत ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिला शाखाओं द्वारा सांसदों से संपर्क कर वैलिडेशन एक्ट को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। सांसदों द्वारा सकारात्मक आश्वासन भी दिया जा रहा है। दुमका शाखा भी सांसद से संपर्क में है और प्रधानमंत्री को पत्र भिजवाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि देश में दो करोड़ पेंशनरों में आक्रोश है, जो सरकार के लिए घातक हो सकता है।

राष्ट्रीय कमेटी की बैठक बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय कमेटी ने 31 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में सामान...