रामगढ़, मार्च 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला निवासी गोपी प्रसाद के आवासीय परिसर में रविवार को पेंशनर कल्याण समाज की बैठक दुरखहरण पोद्दार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान लंबित 18 माह के बकाया मानदेय भुगतान को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि पर्व हमें आपसी एकता और सद्भाव का संदेश देता है। बैठक में गिरधारी प्रजापति, वासुदेव प्रसाद, बालगोविंद राम करमाली, महेश्वर राम, संजय साहू सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.