जहानाबाद, मार्च 8 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित पेंशन समाज कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। सबसे पहले दिवंगत सदस्य चंद्रिका प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की शुरुआत की गई, जिसमे में कई निर्णय लिए गए। 31 मार्च को कार्यालय स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। गांव में घूम घूम कर पेंशनरों की समस्याओं से अवगत होने का निर्णय लिया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव वीरेंद्र शर्मा ने की। अवधेश शर्मा, रामप्रवेश सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर समाज से जुड़े लोग पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.