देवघर, अप्रैल 14 -- देवघर। कचहरी परिसर स्थित पेंशनर भवन के सभागार में मंगलवार को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड पेंशन कल्याण समाज देवघर द्वारा संतोष कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मौके पर सामाजिक समरसता, शैक्षणिक समानता एवं जाति विहिन समाज के निर्माण की दिशा में उनके प्रयासों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। वक्ता के रूप में दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, गंगाधर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, परमेश्वर शाह ने भाग लिया। साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद लक्ष्मीरामका द्वारा भी अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.