अररिया, मई 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में बिहार राज्य पेंशनर समाज की अनुमंडल शाखा की मासिक बैठक स्थानीय पेंशनर भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज कुमार विश्वास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण मेहता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद सदस्या देवकला देवी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथियों को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पेंशनर भवन के जीर्णोद्धार और उसके ऊपर दो मंजिला निर्माण के लिए विधायक को मांगपत्र भी सौंपा गया। यह भी पढ़ें- पेंशनर भवन को जल्द होगा जीणोद्धार: विधायक पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण मेहता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.