पेंशनर बुधवार को देंगे डीएम को ज्ञापन
इटावा औरैया, मार्च 24 -- पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ एवं पेंशनर सदस्य आफताब हुसैन ने कहा है कि आज 25 मार्च को जिले के समस्त पेंशनर्स कचहरी प्रांगण में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। आठवें वेतन में पेंशनर्स को अलग रखा गया है इसमें पेंशनर्स को बहुत ही बड़ा नुकसान होगा और पेंशनर्स के इसके अलावा कोई सहारा नहीं है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की है कि 25 मार्च को प्रातः 10 बजे कचहरी पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.