कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पेंशनर फोरम ने रविवार को सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन गोविंद नगर चित्रगुप्त धर्मशाला में किया। फोरम के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम का आयोजन किया। फोरम ने यज्ञ के जरिए संदेश देने का प्रयास किया कि सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबित मांगों को सरकार स्वीकार करे। इस मौके पर आनंद अवस्थी, राजेश शुक्ला, बीएल गुलबिया, डीपी बाजपेई, सत्य नारायण, भानु प्रकाश निगम, आरपी शुक्ल, पीएस श्रीवास्तव, एचएन तिवारी, अरुणेश तिवारी, सुभाष चंद्र भाटिया, विनय प्रकाश उपाध्याय, चंद्रशेखर, पीके त्रिवेदी, उमाशंकर दीक्षित, रमेश चंद्र साहू, शिव शंकर, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...