बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने कोषागार बदायूं से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को निर्देशित किया है कि वे अपना जीवन प्रमाण पत्र समय रहते जमा कर दें। जिन पेंशनरों की पेंशन प्रमाण पत्र न देने के कारण रुक गई है या जिनकी समयसीमा समाप्त हो चुकी है, वे किसी भी कार्यदिवस में कोषागार कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना सत्यापन करा सकते हैं। पेंशनर घर बैठे पोर्टल पर अपना प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन के जरिए भी ऑनलाइन सत्यापन किया जा सकता है। कोषाधिकारी ने यह भी अपील की है कि यदि किसी पेंशनर की मृत्यु हो गई है और इसकी सूचना अब तक विभाग को नहीं दी गई है, तो परिजन तत्काल सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.