पेंशनर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का ऑफलाइन दावा भी पेश कर सकेंगे
लखनऊ, सितम्बर 28 -- पेंशनर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का ऑफलाइन दावा भी पेश कर सकेंगे। सोमवार को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य सलाहकार समिति की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। मृतक आश्रित विधवा पुत्र वधू को भी पारिवारिक पेंशन व चिकित्सा सुविधा हेतु अनुमन्य किए जाने की मांग पर भी जल्दी जरूरी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में चर्चा उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में 9 सिंतबर को जारी शासनादेश की जटिलताओं पर बात की गई। पेंशनरों ने मांग की कि ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन व्यवस्था पहले की तरह जारी रखी जाए। मांग पर दीपक कुमार ने सहमति जताई और अगले 10 दिनों में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका स्थाई समाधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.