पेंशनर कार्यकारिणी का विस्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- प्रतापगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारी/शिक्षक एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उप्र शाखा प्रतापगढ़ की मासिक बैठक बुधवार को ट्रेजरी के पेंशनर हाल में हुई। अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल करने सहित 10 सूत्री मांगें न माने जाने पर रोष जताया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अयोध्या प्रसाद तिवारी को संरक्षक, उमेश प्रसाद त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, अमरनाथ विश्वकर्मा को संगठन मंत्री तथा शिव शंकर प्रसाद खरे को सर्वसम्मति से संगठन मंत्री बनाया गया। इस दौरान विनोद मिश्र, जीतेन्द्र पांडेय, श्रीकांत पांडेय, मिथिलेश सिंह व अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.