पेंशनर कल्याण समाज की बैठक संपन्न
हजारीबाग, मई 23 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार संध्या को झारखण्ड पेंशनर्स कल्याण समाज, नई कमेटी, हजारीबाग की मासिक बैठक समाज के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। इसमें सर्वप्रथम पुरानी बैठक की समीक्षा की गई। इसके बाद नई कार्यालय भवन की कार्यवाई की जानकारी सदस्यों को दी गई। सर्वसम्मति से कार्यालय भवन के लिए उपायुक्त से मिलने के लिए दिनांक तीन जून का दिन निर्धारित किया गया। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए। अध्यक्षीय सम्बाधन में राजू विश्वकर्मा ने पेंशनरों के सभी कार्य निःशुल्क करने पर पुनः जोर देते हुए तपती गर्मी से बचने के लिए पेंशनरों से अनुरोध किया।इसके साथ ही सभा की कार्यवाही समाप्त की गई। मौके पर राजू विश्वकर्मा, खिरोधर प्रसाद मेहता, त्रिवेणी राणा, प्रमोद कुमार सिंह, शंकर गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.