फतेहपुर, जून 20 -- फतेहपुर। वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आवास विकास स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर कक्ष का लोकार्पण होने के लिए खुशी जताई। एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव ने डीएम व वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश पाण्डेय को धन्यवाद देते हुए संगठन की ओर से मुख्य अतिथि का सम्मान किया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और समाजसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बुजुर्गों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन की ओर से निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान रेलवे, स्वास्थ्य, डाकतार विभाग एवं अन्य विभागों से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- 65 की उम्र के बाद हर पांचवें साल हो बढ़ोतरी इस मौके पर म...