बलिया, मार्च 29 -- बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई। इसमें शाखा अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को गोरखपुर में हुए अधिवेशन में केंद्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व) चुने जाने पर स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष बब्बन सिंह ने कहा कि केंद्रीय संगठन में जनपद को स्थान मिलना हम लोगों की मजबुती को दर्शाता है। मंत्री बलभद्र सिंह ने कहा कि स्थापना के तीन साल के अंदर ही संगठन ने पेंशनरों के 65 परिवादो को निस्तारित कराया गया है। विवेकानंद ने कहा कि पेंशनरों के हित में संगठन की ओर से और बेहतर कार्य किये जायेंगे। इस मौके पर रामदेव राम, संतोष श्रीवास्तव, श्रीकांत प्रसाद, जेपी उपाध्याय, एसबी पांडेय, विनोद राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.