पेंशनर्स 29 को धरना देकर सौंपेंगे 12 सूत्रीय मांगपत्र
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज,। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 50 से अधिक जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 29 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एवं प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी। प्रयागराज में पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक धरना, प्रदर्शन और आमसभा होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय मांगपत्र भेजा जाएगा। बैठक में प्रयागराज से अध्यक्ष आरपी पांडेय और जनपद मंत्री संतलाल सोनकर शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.