बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, बदायूं द्वारा लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई है। बरेली मंडल के घटक संघों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 मार्च को प्रदेशव्यापी काला दिवस मनाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने वैलेंडेशन एक्ट को समाप्त करने और 8वें वेतन आयोग में पेंशनभोगियों को पूर्व की भांति शामिल करने की पुरजोर मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष सत्यदेव सिंह और महामंत्री अमृत लाल साहू ने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत प्रत्येक जिला स्तर पर पेंशनभोगी काला दिवस मनाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता केएन सहगल और संचालन मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह ने किया। इस दौरान संरक्षक गुलाब सिंह राठौर, संयोजक संतोष कुमार शर्मा और सह-संयोजक महेश चंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.