औरंगाबाद, जनवरी 31 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला परिसर में शनिवार को पेंशनर्स समाज संघ के तत्वावधान में स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जय प्रभा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगनारायण पाठक ने की, जबकि संचालन बृजनंदन मांझी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह और बैजनाथ सिंह रहे। समारोह का शुभारंभ गोविंद पांडेय द्वारा मंगलाचरण गायन और अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त पेंशनर्स समाज के सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि धर्मजीत सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज ज्ञान का प्रसार करने के साथ संस्कार, शिष्टाचार और सामाजिक समरसता को मजबूत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.