पेंशनर्स समाज ने विधायक रागिनी को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद। झारखंड राज्य पेंशनर्स समाज जिला इकाई धनबाद के प्रतिनिधिमंडल ने बासुदेव गोस्वामी के नेतृत्व में विधायक रागिनी सिंह को ज्ञापन सौंपा। छह सूत्री मांगों के संबंध में राज्य विधानमंडल और संबंधित मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की मांग की। इनमें 25 मार्च 2025 को बजट के साथ लोकसभा व कैबिनेट से पारित वैलिडेशन एक्ट को निरस्त करने समेत अन्य मांगें शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में सचिव बासुदेव गोस्वामी, संयुक्त सचिव श्यामा नंद लाल त्यागी, राजेंद्र रजक, संजय कुमार, शंभू शरण अंबष्ट, राजकुमार वर्मा, निमाई चंद्र मुखर्जी समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.