पेंशनर्स समाज ने आनंद महतो को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, सितम्बर 29 -- धनबाद। झारखंड राज्य पेंशनर्स समाज की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव बासुदेव गोस्वामी के नेतृत्व में पूर्व विधायक आनंद महतो को ज्ञापन सौंपा। केंद्र/ राज्य सरकार के पेंशनर्स को न्याय दिलाने की मांग करते हुए छह सूत्री मांगों की जानकारी दी। बिक्री की गई पेंशन की 40% राशि की कटौती 15 वर्ष की जगह 11 वर्ष में करने, कार्यरत/सेवानिवृत कर्मचारियों को बाह्य/आंतरिक चिकित्सा की कैशलेस सुविधा प्रदान करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं। मौके पर श्यामानंद लाल त्यागी, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, साधन चटर्जी, पारितोष घोषाल, शंभू शरण अंबष्ट, लोकेश घोषाल, नारायण पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.