पेंशनर्स समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- सरैया। रुपौली स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को बिहार पेंशनर्स समाज की बैठक हुई। इसमें शाखा के सभापति देवनारायण प्रसाद सिंह ने संगठन की मजबूती, पेंशनरों की समस्याओं के समाधान तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की। सेवानिवृत्त शिक्षक रामजीवन दास ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। जिला पेंशनर समाज के सचिव नंदकिशोर तिवारी, कुमार जितेंद्र, संयुक्त सचिव रामनरेश तिवारी, अंकेक्षक ब्रजकिशोर चौधरी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। शाखा के सचिव मदन प्रसाद सिंह ने अपनी पुस्तिका के माध्यम से संगठन की उपलब्धियों, आय-व्यय का लेखा-जोखा एवं सदस्यों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में अधिक से अधिक पेंशनरों को जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.