गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज, रांची की ओर से आयोजित वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष केके यादव अपने अन्य साथियों के साथ हिस्सा लिए। उक्त अवसर पर संस्था का 25 वर्ष पूर्ण होने के कारण उसे रजत जयंती के रूप में भी मनाया गया । उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने चिकित्सक डॉक्टर एचपी नारायण उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता राम सेवक तिवारी की ओर से किया गया। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले जिलों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। उसी क्रम में केके यादव को भी पेंशनर विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया। उन्होंने संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय गणेश प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को राज्य के प्रत्येक जिले में बढ़ाया जाए। गढ़वा जिला अपने दायित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.