पेंशनर्स ने 20 प्रतिशत अंतरिम राहत मांगी
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक विकास भवन में पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में हुई। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन में विलंब और रिपोर्ट आने के बाद शासन के निर्णय में संभावित देरी को देखते हुए पेंशनर्स ने एक जनवरी 2026 से 20 प्रतिशत अंतरिम राहत की मांग की।साथ ही एक जनवरी 2027 से 60 प्रतिशत हो चुके महंगाई भत्ते को पूर्व परंपरा के अनुसार मूल पेंशन में जोड़ने और वर्तमान पेंशनर्स पर भी विचार के स्पष्ट निर्देश आठवें वेतन आयोग को देने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.