हमीरपुर, अप्रैल 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन नगर पालिका के रैन बसेरा में बैठक की। इसके बाद कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने पहुंचे। जहां पर कोई अधिकारी न होने पर नाराज पेंशनर्स धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर ने खेद जताते हुए ज्ञापन लिया।जिलाध्यक्ष श्याम चरन साहू ने बताया कि सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन नगर पालिका के रैन बसेरा में हुई। जिसके बाद वह लोग प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन देने पहुंचे। जहां पर ज्ञापन लेने के लिए किसी भी अधिकारी के उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- धरना देकर पेंशनरों ने बुलंद की आवाज पेंशनर्स के धरने पर बैठने की खबर पर डिप्टी...