लखनऊ, अप्रैल 9 -- राज्य सरकार ने पेंशन अंशदान का निर्धारण करते हुए प्राधिकरणों के रिटायर इंजीनियरों के दो अंशदान को पेंशन फंड में भेजने का आदेश किया है। इस निर्णय से विकास प्राधिकरण केंद्रीयत सेवा के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को अगले दो वर्षों तक समय पर पेंशन मिलना सुनिश्चित होगी। इस कदम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उप्र विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स (सेनि) संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर अशोक कुमार सिन्हा, प्रांतीय महासचिव इंजीनियर एसआर सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएन सिंह ने इस आदेश का स्वागत किया है। संघ ने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव आवास और पेंशन सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.