बरेली, सितम्बर 19 -- बरेली। पुलिस लाइन में गुरुवार को एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया और उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में पेंशनर्स को डायल यूपी-112 द्वारा संचालित सवेरा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष पहल है, जिसके तहत पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही, साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। पेंशनर्स को बताया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। एसपी साउथ ने पुलिस पेंशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.