अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अप्रैल को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे। संगठन पदाधिकारियों ने सोमवार को इस बावत बैठक कर धरना-प्रदर्शन की सफलता की रणनीति बनाई। संगठन अध्यक्ष अनूप सिंह पैसल ने बताया कि याचिका प्रपत्र पर हस्ताक्षर आज तक कुल 645 हो चुके हैं। 21 अप्रैल तक 1000 का लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास जारी है। 21 अप्रैल को शहीद पार्क कलक्ट्रेट अमरोहा पर धरना-प्रदर्शन दोपहर 11 से दो बजे तक किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद दोपहर दो बजे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में पेंशनर्स उपस्थित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। बताया कि ज्ञापन में 10 मांगें शामिल हैं। इनमें वित्त विधेय...