पेंशनर्स की मांगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने का आश्वासन
हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र प्रभारी व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी से मुलाकात कर पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने और आयु के आधार पर अतिरिक्त पेंशन देने की मांग प्रमुखता से रखी। मांग की गई कि 65 वर्ष की आयु पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ पेंशनर्स की स्वास्थ्य और आर्थिक जरूरतें बढ़ती हैं, ऐसे में इन मांगों का समाधान जरूरी है। यह भी पढ़ें- संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने वेलीडेशन एक्ट वापस लेने की मांग की दोनों नेताओं ने मांगों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.