शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक कोषागार स्थित पेंशनर्स कक्ष में विजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर्स के मेडिकल रिंबर्समेंट बिलों के समयबद्ध भुगतान की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सदस्यों ने बताया कि सेवानिवृत्त अमीन संतोष कुमार दीक्षित का हृदय ऑपरेशन बिल डेढ़ वर्ष से लंबित है, जबकि अन्य पेंशनर्स के बिल भी अटके हैं। बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष पर अतिरिक्त पेंशन, रोकी गई डीए बहाली, बस किराया व रेलवे छूट जैसी मांगें रखी गईं। अंत में एकता पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...