पेंशनर्स की बैठक में आगामी चुनाव प्रक्रिया पर उठा विवाद
हरिद्वार, मई 20 -- जिले की गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक कृषि उत्पादन मंडी समिति सभागार में जिलाध्यक्ष बीपी चौहान की अध्यक्षता और जिला महामंत्री जेपी चाहर के संचालन में संपन्न हुई। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्रांतीय चुनाव प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताते हुए उसका विरोध किया गया। बैठक में नौ जून को रुड़की में प्रस्तावित सभा को अवैध बताते हुए इसकी शिकायत उपनिबंधक फर्म सोसाइटी एवं चिट्स सहित संबंधित अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में आरोप लगाया गया कि कुछ प्रांतीय पदाधिकारी संस्था को अपदस्थ करने की नीयत से बायलॉज के विपरीत कार्य कर रहे हैं। सदस्यों ने उपनिबंधक के पर्यवेक्षण में निष्पक्ष चुनाव कराने और विधिवत चुनाव होने तक निवर्तमान कार्यकारिणी और कोष संचालन पर रोक लगाने की मांग उठाई। जिला महामंत्री जेपी चाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.