रांची, नवम्बर 8 -- रांची, संवाददाता। ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को रांची जीपीओ में केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें संसद द्वारा 25 मार्च को पारित पेंशन अधिनियम संशोधन पर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने आशंका जताई कि इस नए संशोधन से पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित किया जा सकता है। बैठक में झारखंड में फैमिली पेंशन के लंबित मामले और 1996 से बढ़े हुए वेतन के भुगतान का मुद्दा उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। निर्णय लिया कि 10 नवंबर को एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल डाक निदेशक, झारखंड परिमंडल से मुलाकात कर लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा। मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो राज्य स्तरीय धरना आयोजित किया जाएगा। यह भी तय किया कि 7 दिसंबर को रांची जीपीओ में तृतीय मंडलीय सम्मेलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.