गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ललित नारायण मिश्रा रेलवे चिकित्सालय के चिकित्सा निदेशक डॉ. मो एए खान से मुलाकात कर पेंशनर्स की चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं। प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा सुधार से संबंधित मांगों को लेकर पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मुन्नीलाल गुप्ता, भानु प्रकाश नारायण, पुरुषोत्तम सिंह और नजमुद्दीन शामिल रहे। मुलाकात के दौरान सामान्य दवाओं की नियमित आपूर्ति, लोकल परचेज व्यवस्था में सुधार, विभिन्न शाखा क्षेत्रों में हेल्थ चेकअप कैंप लगाने तथा जोनल व मंडल स्तर पर निगरानी समिति गठन संबंधी रेलवे बोर्ड के आदेशों का पालन कराने की मांग की गई। महासचिव भानु प्रकाश नारायण ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...