पेंशनर्स का सत्यापन करने दौड़ रही हैं टीमें
फिरोजाबाद, मई 18 -- जिले में वृद्धावस्था पेंशनर्स के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पेंशनर्स के सत्यापन के लिए टीमें क्षेत्र में दौड़ रही हैं तो गांव गांव में पहुंच कर जानकारी की जा रही है कि पेंशन पाने वाले जीवित हैं या नहीं। इसके साथ पेंशनर्स के घर की आर्थिक स्थिति भी देखी जा रही है। कहीं किसी के बच्चों की नौकरी तो नहीं लग गई है या किसी के पास खेत आदि संपत्ति तो नहीं है। वृद्धावस्था पेंशनर्स का हर साल सत्यापन कराया जाता है। इसके पीछे प्रमुख वजह है कि हर वर्ष वृद्धावस्था पेंशन वालों में से कुछ की मौत हो जाती है तो कुछ के बच्चों के नौकरी करने या फिर किसी अन्य कारण से वह पेंशन के लिए अपात्र हो जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकांश के द्वारा विभाग को सूचित नहीं किया जा रहा है। पेंशनर्स की मौत के बाद भी परिजन सूचना नहीं देते हैं। यही वजह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.