लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक व ईद मिलन समारोह पेंशनर्स भवन में डॉ. ओपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अशोक कुमार श्रीवास्तव संरक्षक ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत कराई। नरेश चंद्र वर्मा महामंत्री ने बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। सदस्यों से कहा कि वह अपनी समस्याएं लिखित रूप में अवगत करा दें। जिससे उनका समाधान करवाया जा सके। संचालन डॉ. सुशीला सिंह ने किया। राम बहादुर मित्रा, रघुनंदन झा, बालक राम मौर्य, राम टहल वर्मा, अरविंद वर्मा, मो. सलीम, श्रीकांत बाजपेई, अनिल बाजपेई, संत कुमार वर्मा, शिव कुमार वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। पदाधिकारियों का जन्ममास मनाया गया। इसके बाद ईद मिलन के दौरान सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.