लखीमपुरखीरी, मई 3 -- उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन छह मई को पेंशनर्स भवन में आयोजित किया जाएगा। महामंत्री नरेश चन्द वर्मा ने बताया कि बुधवार को 10 बजे से डॉ. ओपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चंदरानी अस्पताल की मेडिकल टीम बीपी, शुगर, पल्स रेट व वजन की जांच करेगी। पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के हाईस्कूल व इंटर में विशेष स्थान पाने वाले पेंशनर साथियों के पुत्र, पुत्री, पौत्र, पौत्री, नाती और नातिन को सम्मानित किया जाएगा। मई माह में जन्म लेने वाले सभी सम्मानित साथियों का जन्ममाह मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.