अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा। राष्ट्रीय पेंशनर्स फेडरेशन, सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने शहीद पार्क कलक्ट्रेट में दोपहर 11 से दो बजे तक धरना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चिकारा, मंत्री राजेंद्र सिंह राणा, संरक्षक शिवनाथ सिंह प्रजापति, कुंवर पाल सिंह, सोमदत्त सिंह, प्रहलाद सिंह, गजराम सिंह, खुर्शीद हैदर जैदी, योगेंद्र सिंह भोपाल सिंह तोमर, जाबिर अली, अमीपाल सिंह, शिशुपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र, काकुल गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, सुभाष चंद आदि...