हमीरपुर, जुलाई 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रैन बसेरा में जिलाध्यक्ष श्यामचरन साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दस बिन्दुओं की सामूहिक याचिका के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने एवं केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन का मामला नहीं भेजे जाने से पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है। पेंशनरों में विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाने और पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाया जाने, पेंशनरों की राशिकरण की कटौती दस वर्ष में बंद करने महंगाई भत्ता पचास फीसदी से अधिक होने पर उसे पेंशन में मर्ज किये जाने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराया में पचास फीसदी की छूट दिये जाने की चर्चा की। बै...