हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। राजकीय पेंशनर परिषद हल्द्वानी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के कुमाऊं के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया देयकों के भुगतान की मांग उठाई। परिषद ने उत्तराखंड कार्यप्रभारित, नियमित कार्य प्रभारित अधिष्ठान के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों में हो रही अत्यधिक देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष गणपत सिंह बिष्ट ने 21 जनवरी 2026 को इस संबंध में पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक उनके देयकों का लाभ न मिलना घोर अन्याय है। मुख्य अभियंता ने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और इस ...