लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आठवें स्थापना दिवस पर पेंशनरों ने न्यूनतम पेंशन समेत अन्य मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की शपथ ली। गुरुवार को चारबाग बस स्टेशन के संयुक्त परिषद हॉल में आयोजित समारोह में पेंशनरों ने केंद्र सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैया पर आक्रोश जताया। प्रांतीय महामंत्री राजशेखर नागर ने कहा कि न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपए प्रति माह, डीए और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग के लिए पेंशनर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। पर सरकार झूठे आश्वासन देकर मसले को बार-बार टाल रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी ने कहा कि मांगे पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। स्थापना दिवस समारोह को मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह बिसेन, संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश चंद मिश्रा, सूरज प्रसाद, डीडी यादव, आरए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.