वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों की रविवार को नदेसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कार्यालय में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नये सदस्यों का स्वागत हुआ और जुलाई में जन्मे सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया। संगठन ने वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लेने, समान पद समान पेंशन, डिजिटल पहचान पत्र, रेल किराए में पहले की तरह 50 प्रतिशत छूट, आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को सभी पर लागू करने आदि मांगें उठाईं। संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान केआर शास्त्री, आनंद लाल, श्यामराज यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, संतलाल यादव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, सीबी सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, उमेश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...