पाकुड़, मार्च 25 -- झारखंड राज्य पेंशनर समाज महेशपुर शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह ने की। जिसमें काफी संख्या में पेंशनरों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं अधिकारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पेंशनरों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी हालिया आदेशों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बुधवार को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सभी पेंशनरों से अपील की गई कि वे काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराएं। पेंशनरों ने कहा कि वर्तमान पेंशन नीतियों में कई विसंगतियां हैं, जिनमें सुधार अत्यंत आवश्यक है, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका उचित अधिकार मिल सके। इसके साथ ही 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.