प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- प्रतापगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को ट्रेजरी कार्यालय के सभागार में हुई। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद 10 सूत्री मांगों से सम्बंधित प्रधानमंत्री को भेजी जाने वाली सामूहिक हस्ताक्षर वाली याचिका प्रपत्र संकलित की गई। जिसे शीघ्र हर प्रांतीय कार्यालय भेजा जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, श्रीकांत पांडेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोडवेज परिसर में मनाई गई पुण्यतिथि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...