प्रयागराज, मई 10 -- पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को रामबाग स्टेशन परिसर मे स्थित मंदिर के पीछे हॉल मे मासिक बैठक की। इस दौरान अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पेंशनरों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय विभाग को दिया है। ऐसे में बुढ़ापे में हमारी आर्थिक और समाजिक सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। पुरानी पेंशन को बहाल करना चाहिए। बैठक में योगेन्द्र कुमार पांडेय, सचिव मुन्ना, डीएन पांडेय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, आरपी उपाध्याय, अनिल कुमार पांडेय, कमलेश कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.