औरैया, अप्रैल 13 -- बिधूना, संवाददाता। प्रांतीय नेतृत्व एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के आवाहन पर कस्बे में सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर 21 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय औरैया में धरना-प्रदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों के साथ तिथि के आधार पर किए जा रहे विभेद को समाप्त करने, पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने, पेंशन के राशिकरण की कटौती 10 वर्ष में समाप्त करने, 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 5 प्रतिशत की वृद्धि प्रत्येक पांच वर्ष पर देने, पेंशन को आयकर से मुक्त रखने तथा कोरोना काल के 18 माह के डीए एरियर का भुगतान करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।इसके यह भी पढ़ें- पेंशनर्स को आठवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.