पेंशनरों ने किया विरोध प्रदर्शन, वैलिडेशन एक्ट वापस लेने की मांग
लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पारित वैलिडेशन एक्ट के विरोध में सोमवार को लोहरदगा जिले के समाहरणालय के समीप पेंशनर भवन में पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने बैठक भी की। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। पेंशनरों ने कहा कि वैलिडेशन एक्ट के प्रावधानों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।बैठक में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार और स्थानीय सांसदों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन बुजुर्गों का सम्मान और जीवनयापन का आधार है, उससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.