प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज। यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भुसौली टोला में हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशनरों को शामिल करने, सातवें वेतन आयोग का लंबित लाभ देने, वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाएं बहाल करने और रेलवे में ई-पास के साथ मैन्युअल पास की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने आउटसोर्सिंग बंद करने और रेलवे के पार्सल विभाग का निजीकरण रोकने की भी मांग की। बैठक में राजेश कुमार यादव, आरएस वर्मा, डीएन पांडे, सत्येंद्र बहादुर सिंह समेत कई पेंशनर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...